Hindi Diwas : हिंदी दिवस (Hindi Divas) प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है | हिंदी भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई अन्य देशो में भी बोली जाती है | भारत की राजभाषा भाषा ही हिंदी है | हिन्दी दिवस (Hindi Day In Hindi) मनाने के पीछे का सही उदेश्य यह है कि लोगों को एहसास दिलाया जाए कि जब तक वे हिन्दी का इस्तेमाल नहीं करेंगे तब तक हिन्दी भाषा का विकास नहीं हो सकता।
1. हिंदी भाषा को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी भाषा का दर्जा प्राप्त है।
2. 25 लाख लोगों द्वारा हिंदी को मूल भाषा के रूप में बोला जाता है।
3. भारत के लगभग 18 करोड़ लोगों की मातृ भाषा हिंदी है और लगभग 30 करोड़ लोग ऐसे हैं जो हिंदी अपनी दूसरी भाषा के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
4. पूरी दुनिया में लगभग 150 देश ऐसे हैं जहां पर हिंदी भाषी लोग रहते हैं।
5. हिंदी भाषा संस्कृत भाषा के साथ जुड़ी करीब 5,000 ईसा पहले से बोली जानी वाली भाषा है।
6. फारसी भाषा का शब्द है हिंदी। सिन्धु (सिन्ध) से हिंदी शब्द की उत्पत्ति हुई। सिन्धु शब्द का ही प्रतिरूप है हिंदी शब्द, क्योंकि ईरानी भाषा में स को ‘ह’ बोला जाता है।
7. जिस भाषा को आज हम हिंदी के रूप में जानते हैं वह आर्य भाषाओ से एक ही है
8. हिंदी वैसे ही पढ़ा जाता है जैसे उसे बोलै जाता है , यह सबसे आसान भाषा है।
9. क्या आप जानते हैं कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मुताबिक 2050 तक हिंदी को विश्व की ताकतवर भाषाओं में से ही एक माना जायेगा।
10. हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन सन 1949 में निर्णय लिया गया था कि हिंदी भारत की राजभाषा एवं लिपि देवनागरी होगी।
11. हिंदी कंटेंट की मांग डिजिटल मीडिया में करीब 94 % की दर से बढ़ रही है। लेकिन अंग्रेजी कंटेंट की मांग इससे काफी कम है।
12. विश्व के लगभग 175 विश्वविद्यालय में हिंदी भाषा को बोला जाता है ,इन विश्वविद्यालय में अमेरिका के भी शामिल हैं।
13. क्या आप जानते हैं कि इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले प्रत्येक 5 लोगो में से 1 व्यक्ति हिंदी भाषा में इंटरनेट चलाना पसंद करता है।
14. नमस्ते शब्द सबसे अधिक बोला जाने वाला वाला हिंदी शब्द है।

